कब हो सकती है आपकी बेटी के पीरियड की शुरूआत? जाने संकेत और लक्षण

क्या आपकी बेटी बड़ी हो रही है? वह अपने शारीरिक परिवर्तनों के साथ कही अपने पीरियड की ओर तो नही बढ़ रही है | क्या आपको याद है, आपका पहला पीरियड कब शुरू हुआ था? आपने पहली बार में क्या अनुभव किया था? क्या आपको डर लगा था?

क्या आपके मन में भी यह सवाल है कि कब शुरू हो सकता है, आपकी बेटी का पहला पीरियड?

लड़कियों का पहला पीरियड यौवनारम्भ के दौरान होता है | यौवनारम्भ जीवन का वह समय होता है जब कोई लड़का या लड़की यौन रूप से परिपक्व हो जाते हैं |

यौवनारम्भ भौतिक परिवर्तनों की प्रक्रिया होती है |  जिसके द्वारा बालकों का शरीर एक वयस्क शरीर के रूप में विकसित होता है | तथा उनमें प्रजनन एवं निषेचन की क्षमता भी विकसित हो जाती है | यौवनारम्भ की शुरूवात हार्मोनों के बनने से होती है |

बालिकाओं में यौवनारम्भ के लक्षण

बालिकाओं में पीरियड आरम्भ होने से पूर्व होने वाले परिवर्तनों में अण्डाशयों तथा उनके सहायक अंगों का विकास सम्मिलित है | पीयूष ग्रन्थि से उत्पन्न जनद प्रेरक हॉर्मोन्स इन कार्यों को 8 से 13 वर्ष की उम्र में प्रेरित करने लगते हैं | 

अण्डाशय में उपस्थित पुटिकाओं से एस्ट्रोजन हॉर्मोन स्रावित‌ होने लगते हैं, फलस्वरूप यौवनारम्भ के लिए परिवर्तन होने लगते हैं | जैसे-


  • स्तनों की वृद्धि तथा सुडौल होना |
  • जननांगो जैसे-योनि, लैबिया, भगशिश्न आदि का समुचित विकास |
  • श्रोणि भाग का चौड़ा होना तथा नितम्बों का भारी होना |
  • बगल तथा जननांग आदि के आस-पास बालों का उगना |
  • पतली आवाज होना |
  • सफेद वेजाइनल डिस्चार्ज (Vaginal discharge) होना |
  • पीरियड का आरम्भ होना |

पहला पीरियड आरम्भ होने के संकेत क्या है?

अगर किसी लड़की के अंडरआर्म और जांघों के बीच के बाल उग आए हैं तो यह संकेत है कि उसके पीरियड शुरू होने वाले हैं |

 

सामान्यता एक लड़की का पीरियड उसके स्तनों के विकास शुरू होने के लगभग 2 साल बाद और सफेद वेजाइनल डिस्चार्ज (एक लड़की अपने अंडरवियर पर देख या महसूस कर सकती है) होने के करीब 6 महीने या 1 साल के बाद बाद शुरू होंगे | इसका मतलब यह है कि शरीर में अधिक एस्‍ट्रोजन बन रहा है |

औसत लड़की को उसका पहला पीरियड लगभग 12 वर्ष की उम्र में हो सकता है, लेकिन यह हर किसी में भिन्न होता है | लगभग सभी लड़कियों के पीरियड 9 से 15 वर्ष की उम्र के बीच शुरू हो सकते हैं |

यदि आपकी बेटी के पीरियड 16 वर्ष की उम्र तक भी शुरू नहीं हुए हैं और अगर 14 वर्ष की उम्र तक युवावस्था के अन्य लक्षण नहीं हैं तो डॉक्टर से आवश्य संपर्क करे |

संभावित कारणों में कम वजन का होना, बहुत अधिक व्यायाम करना और हार्मोन असंतुलन शामिल हैं |

पीरियड किसे कहते है?

पीरियड में, आपका शरीर गर्भाशय (गर्भ) की परत को छाड देता है | मासिक धर्म का रक्त गर्भाशय से ग्रीवा के छोटे से रास्ते से बहता हुआ योनि के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है |

पीरियड हर महीने क्यों होते है?

पीरियड हार्मोनल संचालित चक्र होता है | 

रक्तस्राव का पहला दिन आपके पीरियड का पहला दिन है, जबकि 14वा दिन वह अनुमानित दिन है जब आप ओव्यूलेट करती हैं | लड़की या महिला के अंडाशय से अंडे के बाहर निकलने को ओवुलेशन कहा जाता है |

यदि एक अंडा निषेचित नहीं होता है, तो लगभग 25वे दिन हार्मोन का स्तर अंततः गिर जाता है | अंडा नष्ट होना शुरू हो जाता है और चक्र के साथ आपके पीरियड फिर से 28वे दिन शुरू हो जाते है | 

पीरियड 1 दिन से शुरू होता है और आम तौर पर 2 से 8 दिनों तक रहते है | औसतन पीरियड 5 दिन होते है | रक्तस्राव आमतौर पर पहले 2 दिनों में सबसे अधिक होता है |

पीरियड, जिसे एक माहवारी के पहले दिन से अगले के पहले दिन तक गिना जाता है | पीरियड चक्र हर महिला के लिए समान नहीं होता | औसत पीरियड चक्र 28 दिनों का होता है | पीरियड प्रवाह हर 21 से 40 दिनों में हो सकता है | 

आपके सामान्य चक्र का समय अंतराल आपकी उम्र, जीन, स्वास्थ्य, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), व्यवहार और जन्म नियंत्रण विधियों द्वारा निर्धारित किया जाता है |

रक्तस्राव के अलावा, पीरियड के अन्य लक्षणों में सिरदर्द, मुँहासे, सूजन, पेट के निचले हिस्से में दर्द, थकान, मनोदशा में बदलाव, भोजन की लालसा, स्तन दर्द और दस्त शामिल हो सकते हैं |

लड़कियों के पीरियड शुरू होने के पहले कुछ वर्षों तक, यह अनियमित हो सकता है | यानि कभी जल्दी तो कभी देरी से, जो सामान्य है |

डॉक्टर या स्त्री रोग विशेषज्ञ से कब संपर्क करना आवश्यक है?

  • यदि लड़की की उम्र 15 से ऊपर है और उसके पीरियड शुरू नहीं हुए है | 
  • 3 साल से अधिक समय पहले स्तनों का बढ़ना शुरू हो गया था और उसके पीरियड शुरू नहीं हुए है | 
  • उसके पहले पीरियड को 2 वर्ष से अधिक हो गए है और पीरियड अभी भी हर 21-40 दिनों में नहीं आ रहे हो, खासकर अगर उसके पीरियड लगातार तीन या अधिक महीनों से आए ही न हो |
  • अगर बहुत अधिक रक्तस्राव होता है, जिसके कारण हर 2 घंटे की तुलना में अधिक बार पैड बदलना पड रहा हो | 
  • गंभीर ऐंठन है, इबुप्रोफेन (एडविल, मोट्रिन, या स्टोर ब्रांड) या नेप्रोक्सन (एलेव, मिडोल, या स्टोर ब्रांड) से राहत नहीं मिल रही हो |

Jagdisha के साथ अपनी राय अवश्य सांझा करे |



When can your daughter's period start? know the signs and symptoms


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ