budget 2022

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2022-2023 के लिए बजट पेश किया है | वित्त मंत्री ने इस बजट को अमृत काल के अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट कहा है | उन्होंने इस बजट को महिलाओं और युवाओं का बजट बताया है | वित्त मंत्री ने कहा है कि नारी सशस्क्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति कि महत्वता को समझते हुए इस बजट में महिलाओं के लिए भी विशेषकर योजनाएं लाई है |

इस बजट में महिलाओं के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की जाएंगी | वित्त मंत्री ने कहा की हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को नया रूप दिया है |

उन्होंने कहा महिलाओं और बच्चों के एकीकृत विकास के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की गई हैं |  वित्त मंत्री ने कहा की 2 लाख आंगवाड़ी को सक्षम आंगनवाड़ी में अपग्रेड किया जाएगा | मानसिक स्वास्थय काउंसलिंग के लिए राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थय कार्यक्रम शुरू किया जाएगा |

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना के लिए 20,105 करोड़ आवंटित किये | महिला और बल विकास मंत्रालय के अनुसार 2011 की जनगणना के अनुसार, महिलायें अउ बच्चे भारत की जनसंख्या का 67.7% हैं |

यह भी पढ़ें-  कौन है, आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद और दूसरी महिला लोक सभा अध्यक्ष?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *